इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय एवं आरूषि संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 10 जनवरी 2016 को दसवीं ब्लाइंड चैलेन्ज कार रैली का आयोजन किया गया इस रैली में दृष्टिहीन बच्चों ने ब्रेल लिपि की मदद से नेवीगेटर के साथ शग लिया रैली का शुभारंभ प्रातः 10 बजे डी.बी सिटी माॅल से हुआ तथा 1.30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में समापन हुआ। रैली का फ्लैग आॅफ माननीय गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर द्वारा डी.बी सिटी माॅल से किया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. सरित कुमार चौधुरी सहयोग माईक्रोफाईनेंस के मैनेजिग डायरेक्टर श्री आनंद पाटीदार, मित्तल इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी के चैयरमेन श्री सुरेन्द्र मित्तल व अरुषि के डाॅ रोहित त्रिवेदी उपस्थित थे।
रैली की विषेषता दृष्टिबाधित नेवीगेटर द्वारा कार चालकों को रास्ता बताना था। नेवीगेटर के हाथों में ब्रेल लिपि में तैयार रूट मेप था, जिसको पढकर ही चालक द्वारा पूरा रास्ता तय किया गया। सभी गाडि़यों द्वारा लगभग 35 कि.मी. का रास्ता नियंत्रित गति से तय किया गया। रैली में 51 .प्रतियोगियों ने भाग लिया। रैली में कई प्रतिभागी रास्ता भटकते हुये मंजिल तक पहुंचे। रैली में भोपाल के बाहर के प्रतिभागी भी शामिल हुये जिन्हें शहर के रास्तों की जानकारी नही थी। फिर भी उन्होंने नेवीगेटर के सहयोग से रैली पूरी की।
रैली के समापन पर मानव संग्रहालय के वीथि संकुल सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह में संग्रहालय में किया गया। रैली में प्रथम व द्वतीय स्थान के दो-दो पुरस्कार नगद के रुप में दिये गये। जिसमें रु.8000 के दो प्रथम पुरुस्कार रु.6000 के दो द्वितीय पुरुस्कार दिये गये। नये प्रतिभागियों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार आदित्य गेलानी व नेवीगेटर प्रेमदास हरियाले को मिला। इसी श्रेणी में द्वतीय पुरस्कार पुरस्कार संदीप मुखर्जी व उनके नेवीगेटर मोनिका साहू को मिला। एक्सपर्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार श्री महेन्द्र मनवानी व उनके नेवीगेटर श्री मुन्नालाल कुशवाह को मिला। इसी श्रेणी का द्वतीय पुरस्कार श्री राजन देब व उनके नेवीगेटर शुभम सेन।
Date: January 11, 2016