पोउबी लाई - एक दैत्याकार अजगर की कहानी

मानव संग्रहालय में प्रदर्शित “पोउबी लाई - एक दैत्याकार अजगर की कहानी“ प्रदर्शनी निरन्तर रूप से बच्चों को आकर्षित कर रही है। 7 जनवरी, 2016 से प्रारम्भ हुई यह प्रदर्शनी, मैतेई लोक विश्वासों के अनुसार मणीपुर की विश्व विख्यात लोकटक झील में निवास करने वाले पोउबी लाई की कथा पर आधारित है।
प्रदर्शनी में मणीपुर से संकलित लगभग 21 फिट लम्बा अजगरनुमा पोउबी लाई मुख्य आकर्षण है। इसके साथ मणीपुर के समकालीन कलाकारों द्वारा इस कथा को चित्रों के माध्यम से भी दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में समाहित पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को बच्चों तक पहुॅंचाने के लिये संग्रहालय द्वारा 10 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिय ड्राइंग/पोंटिंग, क्ले माडलिंग, फिल्म शो विशेष गतिविधियाॅं आयोजित की गईं हैं। बच्चों को राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के सानिध्य में चित्र व मिट्टी की आकृतियाॅं तैयार करवायी जा रही हैं। इसका उद्देश्य संबंधित संस्कृति के प्रति जागरूकता के विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को भी विकसित करना है।
      प्रदर्शनी में रूचि रखने वाले स्कूलों को एक नियत दिन पर आमंत्रित किया जा रहा है। जिसमें 40 बच्चों के दल को प्रदर्शनी का मार्गदर्शी भ्रमण कराया जाता है। आमंत्रित बच्चे पोउबी लाई, मणीपुर व मैतेई समाज और संस्कृति के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त करते हैं।
      15 फरवरी, 2016 तक संग्रहालय के वीथि संकुल अन्तरंग भवन में चलने वाली इस प्रदर्शनी और संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी स्कूलों को विद्यार्थियों में संस्कृति और धरोहर के प्रति जागरूकता के विकास हेतु प्रोत्साहन स्वरूप हैरिटेज काॅर्नर भंेट किये जायेंगे। जो स्कूल की कार्यक्रम में भाग लेने में इच्छुक है वे दूरभाष क्र. 0755-2526548 पर संपर्क कर अपने स्कूल को प्रतियोगिता हेतु पंजीकृत करवा सकते है।

Date: January 18, 2016

  • National Culture Fund
  • http://india.gov.in/
  • http://www.incredibleindia.org/
  • http://ngo.india.gov.in/
  • http://nmi.nic.in/
  • https://mygov.in