मानव विज्ञान और संग्रहाल कार्यशाला का समापन

मानव संग्रहालय में आयोजित कार्यशाला मानव विज्ञान और संग्रहालय का शुक्रवार दिनांक 14 जनवरी, 2016 को समापन हो गया। इस कार्यशाला में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये अध्येताओं ने भाग लिया था। इस कार्यशाला के दौरान उन्होंने मुक्ताकाश प्रदर्शनी एवं अंतरंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही  अध्येताओं ने मानव संग्रहालय के विभिन्न अनुभागो में जाकर उनकी कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। इसके साथ ही मानव विज्ञान की गहन जानकारी देने हेतु अध्येताओं को भीमभेटका भी ले जाया गया जहाँ उन्हें आदि मानव से जुडी संस्कृति एवं जीवनशैली के बारे में शैलचित्रों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी।
समापन समारोह पर प्रो.सरित कुमार चैधुरी, निदेशक, मानव संग्रहालय, ने कहा की दुनिया भर के सभी एथ्नोग्रफिक संग्रहालयों में परिवर्तनकारी शक्ति है। इस कार्यशाला का आयोजन एक-दूसरे के साथ विचारों को साझा करने के लिए और विभिन्न दृष्टिकोण से संग्रहालय के कार्य को देखने हेतु किया गया है। एक प्रतिभागी मानवविज्ञानीक के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा ‘मानववैज्ञानिकों को क्षेत्रीय कार्य के लिए बार-बार एक ही समुदाय का दौरा करने की आदत होती हैष् यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि आप उस समुदाय के कौनसे मुद्दों पर शोध कर रहे है और बार-बार उसी समुदाय में जाने से उनके विषय में अन्थ्रोपोलोगिस्ट की और बेहतर होती जाती है।
समापन समारोह में अध्येताओं को समारोह के अध्यक्ष, प्रो. सरित कुमार चैधुरी (निदेशक, मानव संग्रहालय) एवं सहायक क्यूरेटर, श्री अरुण किरो के हाथो से प्रमाणपत्र एवं समूह छायाचित्र भेट किये गए।

Date: January 14, 2016

  • National Culture Fund
  • http://india.gov.in/
  • http://www.incredibleindia.org/
  • http://ngo.india.gov.in/
  • http://nmi.nic.in/
  • https://mygov.in