मानव संग्रहालय में पॉटरी कार्यशाला प्रारंभ

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में आज दिनांक 12 जनवरी, 2016 से पूर्वोत्तर राज्यों से आये कलाकारों के लिए मृदा संस्कृति पर एक कार्यशाला ‘‘मृद आकार - 2016‘‘ का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का उदघाटन आज संग्रहालय के प्रख्यात नागा फ्यूजन कलाकार, श्री रयूबेन मशांग्वा द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन संग्रहालय के सिरेमिक वर्कशॉप में किया गया है जिसमे पूर्वोतर राज्यों से आये 30 पारंपरिक कलाकार भाग ले रहे है। दो महीने चलने वाली इस कार्यशाला में पूर्वोत्तर के और भी कलाकार दल भी भाग लेंगे।

Date: January 13, 2016

  • National Culture Fund
  • http://india.gov.in/
  • http://www.incredibleindia.org/
  • http://ngo.india.gov.in/
  • http://nmi.nic.in/
  • https://mygov.in