इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में भारत की सांस्कृतिक विरासत पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद विदिश में धरोहर झरोखा कार्यक्रम के अंतर्गत, भारत की सांस्कृतिक विरासत पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन श्री सरित कुमार चौधुरी निदेशक मानव संग्रहालय एवं श्री जी. कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय के अधिकारी एवं नवोदय विद्यालय के  उपप्राचार्य, शिक्षकगण,सहित बडी संख्या लोग मौजूद थे इस अवसर पर निदेशक मानव संग्रहालय  ने कहा कि की भारतीय संस्कृति को संरक्षण करने जिम्मेदारी हम सब की है यह प्रदर्शनी आप लोगो को सौपी जा रही जिनमे संस्कृति के विविध पक्षों के बारे में बतया गया है  प्रो. चौधुरी ने युवाओं में भारतीय संस्कृति को बढावा देने पर बल दिया ताकि वे अपनी धरोहर पर गर्व महसूस कर सकें।  प्राचार्य श्री जी. कुमार ने संग्रहालय के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा की संग्रहालय ने बच्चों को किस तरह से ज्ञान आर्जित कराया जाय इसका प्रमाण है धरोहर झरोखा .समय के साथ हमें कैसे बढना है हमें किन चीजों को ग्रहण करना है किसको छोडना है यह सन्देश देता है  प्रदर्शनी. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य ने दोनों अथियों को शाल, श्रीफल, एव प्रतिकचिन्ह, दे कर सम्मनित किया . इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में श्री एम एच खान उपप्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में श्री आनंद टहनगुरिया सहायक क्यूरेटर डिस्प्ले, श्री राकेश भट्ट सहायक कीपर ,फोटोग्राफिक ऑफिसर श्री तापस विश्वास, श्री अशोक शर्मा, पी.आर.ओ एवं उनकी टीम ने इस प्रदर्षनी के आयोजन में विशेष रूप से सहयोेग किया।

Date: February 11, 2016

  • National Culture Fund
  • http://india.gov.in/
  • http://www.incredibleindia.org/
  • http://ngo.india.gov.in/
  • http://nmi.nic.in/
  • https://mygov.in